Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : दलदली आश्रम में चहारदिवारी निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप

Advertisement
Advertisement
नाराज ग्रामीणों ने कार्य रोका, सांसद, विधायक और डीसी से शिकायत करेंगे ग्रामीण
Nirsa : कलियासोल प्रखंड के धोबाडी पंचायत के दलदली आश्रम के मुख्य द्वार से लेकर चहारदीवारी, बैठक बेंच और शेड निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मंगलवार 25 जुलाई को विरोध जताते हुए कार्य को रोक दिया. सूचना मिलते ही सांसद प्रतिनिधि सीमांतो मंडल दलदली आश्रम पहुंचे और कार्य में अनियमितता पाये जाने पर आक्रोश जताया. आश्रम में रहने वाले भक्त प्रदीप दा ने कहा कि उन्होंने कई बार ठेकेदार से गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का आग्रह भी किया, लेकिन हर बार उनकी बात को अनसुनी कर दी गई. सांसद प्रतिनिधि सीमांतो मंडल ने कहा कि शिल्यानास के दौरान सांसद पीएन सिंह और निरसा की विद्यायक अपर्णा सेनगुप्ता ने दलदली आश्रम को एक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही थी. दूसरी तरफ निर्माण कार्य में एक नंबर चीमनी ईंट की जगह तीन नंबर ईंट इस्तेमाल कर रहा है. उन्होंने कहा कि कहा इसकी शिकायत सांसद, विधायक समेत डीसी से की जायेगी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-demand-for-change-in-proposed-selfie-point-in-sindri/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : सिंदरी में प्रस्तावित सेल्फी प्वाइंट में बदलाव की मांग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही