Search

 
 
 

धनबाद : निरसा में मासस का झंडा फाड़ने का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) में पूर्व विधायक शहीद गुरुदास चटर्जी के 23वें शहादत दिवस की तैयारी में मासस कार्यकर्ता जोर-शोर से लगे हुए हैं. गली-मोहल्लों, सड़क किनारे व चौक-चौराहों पर पार्टी के झंडे तथा कॉमरेड गुरुदास चटर्जी व पूर्व विधायक अरूप चटर्जी के कटआउट लगाए जा रहे हैं. इस बीच कार्यकर्ताओं का आरोप है शरारती तत्वों ने कुछ जगहों पर लगे मासस के झंडे फाड़ दिए, जबकि कुछ स्थानों से हटा दिया है. इससे कार्यकर्ताओं में रोष है. मासस कार्यकर्ता पिंटू यादव ने बताया कि असामाजिक तत्वों का यह कृत्य निंदनीय है. ऐसा क्षेत्र में आपसी सौहार्द बिगाड़ने के लिए किया जा रहा है. लेकिन गुरुदास दा की याद में होने वाले कार्यक्रम पर इसका असर नहीं होने दिया जाएगा. मौके पर मो. शमसुद्दीन, शैलेंद्र यादव, पिंटू यादव, नीतीश सिंह, दीपक यादव, संजीत यादव, संतोष कुमार, अनीश कुमार, मो. ताज, सूरज मंडल आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-crpf-made-villagers-aware-by-showing-film/">धनबाद

: सीआरपीएफ ने ग्रामीणों को फिल्म दिखा किया जागरूक  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही