Search

 
 
 

धनबाद : होटल में देह व्यापार का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने किया हंगामा, तोड़ फोड़

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad)  गोविंदपुर थाना क्षेत्र लाल बंगला के समीप रेड रोज रेस्टोरेंट एंड होटल में स्थानीय लोगों ने रविवार 21 अगस्त की देर शाम को जमकर हंगामा किया और तोड़ फोड़ की. ग्रामीणों का आरोप है कि होटल में देह व्यापार होता है. एक साल से देख रहे हैं. पानी सर से ऊपर हो गया तो यह सब करना पड़ा. हंगामा देख संचालक और कर्मी होटल में ताला बंद कर फरार हो गए.

        ग्रामीणों का उग्र रूप देख पीछे हटी पुलिस

[caption id="attachment_395676" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/hotel-hangama-300x163.jpeg"

alt="" width="300" height="163" /> होटल में हंगामा करते ग्रामीण[/caption] ग्रामीण काफी देर तक विरोध प्रदर्शन करते रहे. सूचना मिलने पर पुलिस पंहुची. परंतु ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पीछे हट गई. बाद में पुलिस ने एक सफाई कर्मी को गिरफ्तार किया. विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में महिला-पुरुष शामिल थे. लोगों का कहना है कि स्टील गेट-गोविंदपुर सड़क पर लाल बंगला के समीप रेड रोज रेस्टोरेंट एंडी होटल में बंगाल से युवतियों को लाया जाता है और देह व्यापार कराया जाता है. रविवार की शाम को भी दो जोड़े पंहुचे थे.

सरायढेला, गोविंदपुर पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि होटल में अवैध व्यापार से आसपास का माहौल खराब हो रहा है. बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा है. ग्रामीणों ने सरायढेला थाना और गोविंदपुर थाना की पुलिस पर पैसे लेकर होटल में चल रहे अवैध धंधे को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-2-85-lakh-looted-from-the-manager-and-employee-of-hard-coke-company-in-barwada/">धनबाद:

बरवाअड्डा में हार्ड कोक कम्पनी के मैनेजर और कर्मी से 2.85 लाख की लूट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही