Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कोहिनूर मैदान में वेंडिंग जोन की दुकानों का आवंटन 19 को

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-3000-population-facing-water-problem-in-katras/">(Dhanbad)

शहर के फुटपाथ दुकानदारों के लिए अच्छी खबर है. कोहिनूर मैदान में बने स्ट्रीट वेंडिंग जोन की दुकानों का आवंटन जल्द शुरू होगा. नगर निगम ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. दुकान आवंटन के लिए 19 अप्रैल को बाबूडीह विवाह भवन में लॉटरी होगी. लॉटरी में जिन-जिन फुटपाथ दुकानदारों का नाम आएगा, उन्हें दुकान का आवंटन कर दिया जाएगा. चयनित दुकानदारों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना पड़ेगा. वेडिंग जोन की देखभाल के लिए प्रतिमाह 500 रुपए वेंडिंग कमेटी के पास जमा करने होंगे. यह जानकारी नगर मिशन प्रबंधक चंद्रशेखर सिंह ने 12 अप्रैल को दी. उन्होंने बताया कि दुकान के लिए कुल 299 आवेदन आए थे, इनमें से 65 आवेदनों को अर्हता पूरी नहीं करने के कारण छांट दिया गया. बाकी 234 आवेदन फाइनल हुए हैं. लेकिन सिर्फ 192 दुकान ही हैं, इसलिए लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा. दुकानदार यहां फल, सब्जी या खाने-पीने के सामान की दुकान लगा सकेंगे. परिसर में पानी, लाइट,  शौचालय आदि की व्यवस्था भी रहेगी. देखभाल के लिए नगर आयुक्त की अध्यक्षता में एक वेंडिंग कमेटी का गठन किया जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-state-in-charge-of-congress-avinash-and-president-rajesh-thakur-warmly-welcomed-in-mahuda/">धनबाद

: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश व अध्यक्ष राजेश ठाकुर का महुदा में जोरदार स्वागत  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही