Search

 
 
 

धनबाद: व्यक्तित्व के साथ चरित्र निर्माण भी आवश्यक : डॉ एम के सिंह

 

सरस्वती विद्या मंदिर भूली में संस्कृति महोत्सव सप्ताह का समापन

Bhuli: सरस्वती विद्या मंदिर भूली में 14 से 19 अगस्त तक संस्कृति महोत्सव सप्ताह मनाया गया. समापन समारोह शनिवार 19 अगस्त को हुआ, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि आईआईटी आईएसएम के डीन डॉ एम के सिंह व विशिष्ट अतिथि तकनीकी अधिकारी डॉ सुनील कुमार मौजूद थे. मुख्य अतिथि डॉ एम के सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हम जो भी कार्य करतें हों, उसमे राष्ट्र के प्रति भाव होना चाहिए. राष्ट्र के प्रति हमारा उत्तरदायित्व होता है. व्यक्तित्व के साथ चरित्र निर्माण भी आवश्यक है. विशिष्ट अतिथि डॉ सुनील कुमार ने कहा कि इस विद्यालय में शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति के प्रति विशेष भाव देखने को मिलता है. उन्होंने संस्कृति को बचाने के कार्य के लिए विद्यालय को धन्यवाद भी दिया. प्राचार्य शिव बालक प्रसाद सिंह ने कार्यक्रम की भूमिका में कहा कि विद्या भारती शिक्षा के साथ साथ संस्कृति एवम संस्कार के ज्ञान देने के लिए जानी जाती है. अपनी संस्कृति को जीवंत रखने व समाज में प्रसारित करने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. संस्कृति महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत छात्रों के बीच संस्कृति बोध परियोजना पर आधारित प्रश्न मंच, कथा कथन, त्वरित भाषण, सामूहिक नृत्य, मूर्ति कला जैसी प्रतियोगिताएं हुई. प्रतियोगिता में चयनित छात्रों ने मंच पर अपनी प्रस्तुति दी. ये छात्र संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. समारोह के आयोजन में संस्कृति बोध परियोजना संयोजक अजय कुमार मंडल, कला शिक्षिका अनुराधा कुमारी, संगीत शिक्षिका रूपा चैटर्जी, नेहा, उदय प्रताप, मीनाक्षी कुमारी व राजेश मंडल सक्रिय रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही