Dhanbad : होली की उमंग और हुड़दंग के बाद 9 मार्च को पूरा शहर आलस में डूबा रहा. शहर की सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा लोगों की कम आवाजाही रही. दिन में हाट-बाजार में छिटपुट दुकानें ही खुलीं. स्कूल-कॉलेज को छोड़ सभी सरकारी दफ्तर खुले रहे, लेकिन वहां भी अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति आधी से भी कम रही. धनबाद रेलवे स्टेशन और बरटांड़ स्थित बस डिपो में भी अन्य दिनों की तुलना में कम यात्री नजर आए. बसों में आधी सीट पर ही यात्री सफर करते मिले. रेलवे स्टेशन पर महज पांच-दस लोग ही ट्रेनों में चढ़ते- उतरते नजर आए. दो-तीन दिन बाद ही कामकाज में रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/nagar-nigam-tax-counter-225x300.jpeg"
alt="" width="225" height="300" /> नगर निगम का खाली पड़ा टैक्स काउंटर[/caption] समाहरणालय में डीसी संदीप सिंह भी गुरुवार को लेट से कार्यालय पहुंचे. जबकि एसडीओ प्रेम कुमारी तिवारी दोपहर 12:30 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचे थे. दोनों अधिकारियों के विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मियों की संख्या भी आधी थी. जो कर्मी आए भी, वो अलसाए दिखे. नगर आयुक्त भी दोपहर 12 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचे थे. नगर निगम का टैक्स काउंटर व जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र काउंटर खाली था. सरकारी कार्यालयों में लोगों की आवाजाही न के बराबर रही. कोर्ट परिसर भी खाली-खाली नजर आया. अन्य कार्यालयों की स्थिति भी लगभग इसी तरह की थी.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/bus-dipo-300x135.jpeg"
alt="" width="300" height="135" /> बरटांड़ बस स्टैंड पर कम रही यात्रियों की चहल-पहल[/caption] गाड़ियों की कम आवजाही के कारण शहर में कहीं भी जाम की समस्या नहीं हुई. मुख्य सड़क के अलावा एप्रोच रोड पर भी छिटपुट वाहन नजर आए. श्रमिक चौक, रणधीर वर्मा चौक, सिटी सेंटर चौक, मेमको मोड़, स्टील गेट, बैंक मोड़ चौक पर ट्रैफिक के जवान आराम फरमाते मिले. यह भी पढ़ें : [wpse_comments_template]
डीसी-एसडीओ देर से पहुंचे, दफ्तरों में छुट्टी जैसा माहौल
[caption id="attachment_574576" align="aligncenter" width="225"]alt="" width="225" height="300" /> नगर निगम का खाली पड़ा टैक्स काउंटर[/caption] समाहरणालय में डीसी संदीप सिंह भी गुरुवार को लेट से कार्यालय पहुंचे. जबकि एसडीओ प्रेम कुमारी तिवारी दोपहर 12:30 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचे थे. दोनों अधिकारियों के विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मियों की संख्या भी आधी थी. जो कर्मी आए भी, वो अलसाए दिखे. नगर आयुक्त भी दोपहर 12 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचे थे. नगर निगम का टैक्स काउंटर व जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र काउंटर खाली था. सरकारी कार्यालयों में लोगों की आवाजाही न के बराबर रही. कोर्ट परिसर भी खाली-खाली नजर आया. अन्य कार्यालयों की स्थिति भी लगभग इसी तरह की थी.
कम चले वाहन, ट्रैफिक जाम की नहीं हुई समस्या
[caption id="attachment_574575" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="135" /> बरटांड़ बस स्टैंड पर कम रही यात्रियों की चहल-पहल[/caption] गाड़ियों की कम आवजाही के कारण शहर में कहीं भी जाम की समस्या नहीं हुई. मुख्य सड़क के अलावा एप्रोच रोड पर भी छिटपुट वाहन नजर आए. श्रमिक चौक, रणधीर वर्मा चौक, सिटी सेंटर चौक, मेमको मोड़, स्टील गेट, बैंक मोड़ चौक पर ट्रैफिक के जवान आराम फरमाते मिले. यह भी पढ़ें : [wpse_comments_template]
Leave a Comment