Search

धनबाद: बीआईटी सिंदरी के पूर्व छात्रों ने संस्थान को दी दो सोलर स्ट्रीट लाइट

Sindri : सिंदरी (Sindri) बीआईटी सिंदरी के 1965-70 बैच के एल्युमनी विद्यार्थियों ने संस्थान को दो सोलर स्ट्रीट लाइट दान में दी है. एक असैनिक अभियंत्रण विभाग के पास व दूसरा गर्ल्स हॉस्टल के समीप इंस्टॉल किया गया है. बीआईटी सिंदरी के एल्युमिनाई छात्र देश के कई क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं. साथ ही संस्थान के विकास के लिए भी कार्य करते हैं. बीआईटी सिंदरी निदेशक डॉ डी के सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इसे संस्थान परिसर में लगाया गया है. इसकी डिजाइन और इंस्टॉलेशन का काम प्रो आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में विद्युत अभियंत्रण विभाग के चौथे सेमेस्टर के अमनदीप, कृतिका, आलोक, निकिता, मनीषा, रीना, अभिषेक व अभिनव द्वारा किया गया है. कुछ छात्रों को सोलर स्ट्रीट लाइट डिजाइन और इंस्टॉलेशन की ट्रेनिंग भी दी गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp