Search

 
 
 

धनबाद: बैंक मोड़ मुथुट डकैती कांड का मास्टर माइंड है अमन सिंह

 
 Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के मटकुरिया रोड स्थित मुथुट फिनकर्प बैंक डकैती में पकड़े गए अपराधी ने पूछताछ में पुलिस के समक्ष कई बड़े खुलासे किए हैं. कहा गया है कि लूट कांड का मास्टर माइंड पटना के बेउर जेल में बंद अमन सिंह उर्फ पुल है, जो देश के कई राज्यों में सोने की लूट और डकैती को घटना को अंजाम दे चुका है. बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने अपनी ओर से एक मामला दर्ज किया है, जबकि दूसरा मामला बैंक के सहायक प्रबंधक कुंदन कुमार की ओर से किया गया है. पकड़े गए अपराधी निर्मल पवार उर्फ आसिफ तथा गुंजन सिंह उर्फ राघव ने पूछताछ में मौके से फरार अपने दो साथियों के बारे में भी पुलिस को बताया है. घटनास्थल से जो अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार हुए हैं. उनका नाम शंकर तथा छोटू बताया है. दोनों समस्तीपुर के रहनेवाले हैं. पूछताछ में अपराधियों ने बतायाहै कि दो दर्जन से अधिक लोग उनके गैंग में शामिल हैं, जिन्होंने झारखंड के अलावा राजस्थान व बंगाल में भी डकैती की घटना को अंजाम दिया है. राजस्थान में 24 अगस्त को मुथुट फाइनेंस में करोड़ों के सोने की लूट में भी उनका नाम आ रहा है. इसी गैंग के दूसरे लोगों ने विगत 3 सितंबर को धनबाद के धनसार की ज्वेलरी दुकान में डकैती की है. हालांकि अब भी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस अन्य कांडों के उद्भेदन में भी लगी है. पकड़े गए दोनों अपराधियों का बुधवार 7 सितम्बर को धनबाद एसएनएमएमसीएच में मेडिकल करा लिया गया है. मजिस्ट्रेट के पास पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही