Search

 
 
 

धनबाद: बाबा साहब पर विवादित बयान के विरोध में अमर बाउरी का पुतला जलाया

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) चंदनकियारी के विधायक व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर बाउरी द्वारा अनुसूचित जाति मोर्चा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रति दिये विवादित बयान का विरोध विभिन्न संगठनों ने किया है. 28 अगस्त रविवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर कोल इंडिया एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन ने अमर बाउरी का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की . पुतला दहन में शामिल कोल इंडिया एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव राज कुमार ने कहा कि चंदनकियारी के विधायक जो खुद दलित हैं, उन्होंने जय भीम को लेकर गलत टिप्पणी की है. उन्होंने कहा है कि जय भीम अ ऐतिहासिक और अ व्यावहारिक है,जिसे जय भीम के वंशज कतई बर्दाश्त नही करेंगे. उन्होंने कहा कि अमर बाउरी ने आरक्षित सीट से चुनाव लड़ा, मगर अब बाबा साहब को बदनाम कर रहे हैं. कोल इंडिया एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन ने मांग की है कि ऐसे दलित विरोधी विधायक को जल्द से जल्द उनके पद से बर्खास्त किया जाए और वह खुद पूरे समाज से माफी मांगें. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही