Search

धनबाद: झरिया में नगर निगम का कमाल, सफाई नदारद व सड़कों का भी बुरा हाल

Jharia : झरिया (Jharia)   धनबाद नगर निगम के कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन वार्ता के बाद भले ही समाप्त हो गई हो, लेकिन रविवार को भी झरिया व आसपास के क्षेत्रों में गंदगी का अंबार लगा रहा. नालियों का गंदा व बदबूदार पानी सड़कों पर बहने लगा है. हालत यह कि लोगों का चलना फिरना भी दूभर हो गया है. नालियां जाम होने और गंदगी फैलने से क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. स्थानीय लोगों की सबसे ज्यादा मुश्किलें तो कचड़ा गाड़ी के नहीं पहुंचने के कारण हो रही हैं. झरिया शहर के मेन रोड सहित अंदर बाजार और मुहल्लों के कूड़ेदानों से अत्यधिक दुर्गंध आ रही है. झरिया बाजार के मुख्य चौक चौराहों की स्थिति भी दयनीय है. चार नंम्बर मुख्य मार्ग में तो पूरा सड़क कचरों से पटा पड़ा है. कई जानवरों का भी जमावड़ा वहां लगा रहता है. स्थानीय लोग व राहगीर अब नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि झरिया शहर में नगर निगम सिर्फ कमाने के लिए काम करता है. निगम का काम झरिया में नही दिखता. स्थानीय अरिंदम बनर्जी ने बताया कि झरिया मे नगर निगम की साफ सफाई व्यवस्था फेल है. चुनाव नही होने से निगम के अधिकारी व कर्मचारी मलाई काट रहे हैं. स्थानीय गुड़ु विश्कर्मा ने कहा कि चुनाव होना जरूरी है। एक नगर आयुक्त आखिर पूरे धनबाद जिला को कैसे संभाल सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp