Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : फ्रेट कॉरिडोर की जद में आ रहा अंबेडकर स्कूल व रविदास मंदिर टूटेगा

Maithon : कुमारधुबी रेलवे फ्रेट कॉरिडोर की जद में अंबेडकर स्कूल सह संत रविदास मंदिर भी आ रहा है. आसनसोल रेल मंडल मंदिर को हटाने का नोटिस दियाहै. इसको लेकर 21 मई रविवार को मंदिर परिसर में जिप सदस्य मो. गुलाम कुरैशी की अध्यक्षता में बैठक हुई. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंदिर समिति अपने फंड से जमीन खरीदेगी, जिस पर रेलवे को मंदिर का निर्माण कराना होगा. मंदिर निर्माण में आम लोग भी सहयोग करेंगे. इस मुद्दे पर जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल आसनसोल डीआरएम से मिलेगा. बैठक में नागेंद्र कुमार, भोला चौहान, सुरेश रविदास, काजल बाउरी, मोहन भगत, अजय चौधरी, सत्येंद्र सिंह, टेकलाल दास, अवधेश राम, तुलसी राम, राजकुमार दास, एसपी चौहान, कन्हाई रविदास, चंद्रशेखर आर्या, अभिलाष राम, जितेंद्र शर्मा, रामप्यारे राम, सुखराज राम आदि शामिल थे.
यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ma-in-education-sem-in-bmku-from-22nd-exam-form-of-one-and-three/">धनबाद

: बीएमकेयू में 22 से भरें एमए इन एडुकेशन सेम. वन व थ्री का परीक्षा फॉर्म
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही