Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :एंबुलेंस चालकों की सिविल सर्जन से वार्ता विफल, हड़ताल जारी

Dhanbad : 6 सूत्री मांगों को लेकर 108 एंबुलेंस चालकों व कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही. हड़ताली चालकों की शुक्रवार को धनबाद के सिविल सर्जन के साथ वार्ता हुई, लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका. एंबुलेंस चालकों की हड़ताल से मरीजों की परेशानी काफी बढ़ गई है. एंबुलेंस कर्मियों ने बताया कि शुक्रवार को सिविल सर्जन से उनकी वार्ता हुई. सिविल सर्जन ने हड़ताल खत्म करने का दबाव बनाया और हड़ताल नहीं टूटने पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की बात कही. इससे कर्मी काफी नाराज हो गए. कर्मी पहले की एजेंसी चिकित्सा हेल्थ केयर (ZHL ) व वर्तमान एजेंसी ग्रीन हेल्थ सर्विसेस के पास लंबित वेतनमान के साथ अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं. कर्मियों ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, हड़ताल जारी रहेगी. स्वास्थ सेवाओं में आने वाली परेशानियों की जवाबदेही भी सरकार और एजेंसी की होगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-know-india-competition-at-iit-ism/">धनबाद

: आईआईटी-आईएसएम में भारत को जानो प्रतियोगिता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही