Search

 
 
 

धनबाद : सीएस से वार्ता के बाद एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल खत्म, मिला बकाया वेतन

 
Dhanbad : पांच दिनों से चल रही धनबाद के सरकारी (108) एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल शनिवार को सिविल सर्जन से वार्ता  के बाद सामप्त हो गई. एंबुलेंस कर्मी संजय व नीरज ने बताया कि सिविल सर्जन कार्यालय में 6 सूत्री मांगों पर वार्ता हुई. सीएस की पहल एंबुलेंस कर्मियों को तीन महीने के बकाया वेतन का भुगतान कर दिया गया. सीएस ने एनआरएचएम से बात कर बाकी मांगों को भी जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया. इसके बाद कर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर दी और काम पर लौट गए. ज्ञात हो कि 108 एंबुलेंस कर्मी अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर 14 अक्टूबर की रात आठ बजे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे. हड़ताल से मरीजों की परेशानी काफी बढ़ गई थी. यह भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/leader-of-opposition-in-lok-sabha-rahul-gandhi-reached-ranchi-met-cm-hemant/">लोकसभा

में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहुंचे रांची, सीएम हेमंत ने की मुलाकात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही