Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: हंगामे के बीच बार एसोसिएशन में हुई कांउसिल के आमंत्रण पर आम सभा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  बार एसोसिएशन का माहौल आज काफी गर्म रहा. झारखंड बार काउंसिल द्वारा नामित ऑब्जर्वर संजय विद्रोही और परमेश्वर मंडल शनिवार 1 अप्रैल को बार एसोसिएशन में जीबी मीटिंग कराने के लिए पहुंचे. जीबी मीटिंग के दौरान थोड़ी देर के लिए हंगामा भी हुआ. अधिवक्ताओं से काउंसिल के ऑब्जर्वर ने अधिवक्ता सदस्यों से चुनाव कमेटी के तीन पदाधिकारियों के मनोनयन के लिए नाम मांगा.  अधिवक्ताओं द्वारा 12 नाम प्रस्तावित किए गए हैं, जिस पर काउंसिल निर्णय लेगा. धनबाद बार एसोसिएशन का चुनाव पदाधिकारी कौन होगा, इस बाबत जानकारी देते हुए ऑब्जर्वर संजय विद्रोही व  परमेश्वर मंडल ने कहा कि धनबाद बार एसोसिएशन को जी बी मीटिंग बुलाने के लिए पूर्व में ही पत्राचार किया जा चुका था और 1 अप्रैल के 1:30 बजे दिन में समय तटय किया गया था.

 नियत समय पर होगा चुनाव : ऑब्जर्वर

उसी के आलोक में मीटिंग की गई. मीटिंग में जो नाम सुझाए गए हैं, उस पर चुनाव कमेटी के सदस्यों की घोषणा जल्द कांउसिल करेगा. उन्होंने कहा कि धनबाद बार एसोसिएशन में चुनाव नियत समय पर निष्पक्ष व शतिपूर्ण तरीके से होगा. यह पूछे जाने पर कि बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा झारखंड उच्च न्यायालय मे आब्जर्वर की नियुक्ति एवं जीबी मीटिंग बुलाए जाने के खिलाफ रीट याचिका दायर की गई है, विद्रोही ने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है.

  बार एसोसिएशन की आम सभा 11 अप्रैल को

वर्तमान कमेटी का कार्यकाल खत्म हो चुका है. इसलिए वह किसी पद पर नहीं हैं. अब तक एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा कोई ऑडिट रिपोर्ट नहीं दी गई है. बार एसोसिएशन के सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन भी काउंसिल को प्राप्त हुए थे, जिसमें आरोप लगाया गया था कि वर्तमान कमेटी ने अपने कार्यकाल में एक बार भी जेनरल बॉडी मीटिंग नहीं बुलाई, ना ही आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत किया. दूसरी ओर अध्यक्ष अमरेंदर सहाय, महासचिव जितेंद्र कुमार ने कहा कि धनबाद बार एसोसिएशन द्वारा 11 अप्रैल को जीबी मीटिंग बुलाई गई है. आज जो जीबी मीटिंग बुलाई गई थी, वह अवैध है. काउंसिल को जीबी मीटिंग बुलाने का अधिकार ही नहीं है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही