Search

 
 
 

धनबाद: चिरकुंडा में 23 अप्रैल को अमिताभ चौधरी मेमोरियल गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट

 
Maithan : मैथन (Maithan) चिरकुंडा क्षेत्र के कुमारधुबी कोलियरी खेल मैदान में 23 अप्रैल रविवार को पहली बार अमिताभ चौधरी मेमोरियल गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित होगा. माही क्रिकेट क्लब के पदाधिकारियों ने 20 अप्रैल गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में टूर्नामेंट से संबंधित जानकारी दी. बताया कि बीसीसीआई के पूर्व कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी की याद में टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. टूर्नामेंट डीसीए धनबाद द्वारा निबंधित है, जिसमें झारखंड ए्वं पश्चिम बंगाल की कुल आठ टीमें भाग लेंगी. इन टीमों में पश्चिम बंगाल के सेरसा आद्रा, क्रिकेट एकाडमी दुर्गापुर एवं सांकतोड़िया क्रिकेट एकाडमी तथा झारखंड के इलेवन स्टार बोकारो, विद्यासागर क्रिकेट एकाडमी जामताड़ा, गिरिडीह क्रिकेट एकाडमी, बरही क्रिकेट एकाडमी एवं माही क्रिकेट क्लब कुमारधुबी की टीम शामिल है. टूर्नामेंट में कई राज्यस्तरीय खिलाड़ी भी शिरकत करेंगे. आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए विजेता टीम को नगद 15 हजार और उप विजेता टीम को 10 हजार रुपये नगद ट्रॉफी के साथ पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेएससीए के आजीवन सदस्य सह माही क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष अभिजीत घोष, बापी बनर्जी, विश्वनाथ दास, संजय यादव, भागीरथ रजवार एवं कुंदन कुमार राज मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही