Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: गरीबों के बीच निःशुल्क भोजन बांटने के लिए अम्मा की रसोई शुरू

Dhanbad : राइजिंग चैरिटेबल सोसाइटी एवं ट्रस्ट की ओर से 8 मई सोमवार को सिटी सेंटर चौक के पास अम्मा की रसोई शुरू कर दी गई. ट्रस्ट के समन्वयक रंजन सिन्हा ने बताया कि अम्मा की रसोई खोलने का मुख्य उद्देश्य गरीब व्यक्ति को नि:शुल्क भोजन वितरण करना है. ऐसी व्यवस्था की गई है, जिससे कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा नहीं सोये.उन्होंने बताया कि शहर के त्रिमूर्ति कैटरर के वर्कशॉप से भोजन तैयार करके टोटो गाड़ी से भेजा जाएगा. भोजन टेबल पर रख लाइन लगाकर पत्तल में बांटा जाएगा. शनिवार को खिचड़ी एवं शेष 6 दिन अलग अलग प्रकार के व्यंजन परोसे जाएंगे.

   हर सदस्य लेगा 1 दिन के भोजन की जिम्मेदारी

श्री सिन्हा ने बताया कि भोजन के लगातार वितरण के लिए राइजिंग चैरिटेबल सोसाइटी एवं ट्रस्ट के सभी सदस्यों से आग्रह किया गया है कि वर्ष में कम से कम एक दिन के भोजन की व्यवस्था का दायित्व लें. संस्था के वरिष्ठ सदस्य ललित जगनानी ने बताया कि रिवॉल्विंग फंड की व्यवस्था की जाएगी, जिसमें कम से कम 25  व्यक्ति कम से कम 11 हजार रुपये का ऋण ट्रस्ट को दे. ऐसा फंड जमा होने पर जब किसी दिन कोई प्रायोजक नहीं भी मिले तो अम्मा की रसोई को चलने में कोई दिक्कत नहीं हो. यह पूरी तरह ट्रस्ट पर ऋण के रूप में रहेगा. सदस्य जब चाहे पैसा वापस ले सकता है. उनकी जगह पर दूसरा मेंबर को रिप्लेस कर दिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही