Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वच्छता फीडबैक में धनबाद देश के टॉप 5 शहरों में शामिल

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर धनबाद नगर निगम के अधिकारी इन दिनों गदगद हैं. सिटीजन फीडबैक में देश के कई बड़े शहरों को पछाड़ते हुए धनबाद ने टॉप 5 में जगह बना ली है. वहीं केंद्रीय शहरी मंत्रलाय ने सिटीजन फीडबैक देने की तिथि 15 अप्रैल से बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है.शनिवार, 16 अप्रैल को पहले की तय अंतिम तिथि के बाद जारी रिपोर्ट में धनबाद निगम ने बढ़िया प्रदर्शन किया है. अब निगम की टीम का  लक्ष्य टॉप-3 में जगह बनाने की है.

धनबाद के 1.38 लाख लोगों ने दिया है फीडबैक

सिटीजन फीडबैक में धनबाद के 1 लाख 38 हजार 365 लोगों ने अपनी राय दी है, जिसकी बदौलत शहर को टॉप 5 का मुकाम हासिल हुआ है. नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी मो. अनीस ने बताया कि धनबाद से आगे सिर्फ साउथ दिल्ली, विशाखापत्तनम, इंदौर और ग्वालियर शहर हैं. धनबाद को छोड़कर झरखंड को कोई शहर टॉप 5 में नही है. यदि लोगों का भरपूर सहयोग इसी तरह मि‍लता रहा तो हम टॉप 3 में जगह बना लेंगे. इसके लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. स्वच्छता एप, क्यूआर कोड और 1969 नंबर के जरिए फीडबैक जुटाया जा रहा है. उन्होंने शहर के लोगों से इस अभियान में भाग लेने की अपील की. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=291209&action=edit">यह

भी पढ़ें : धनबाद : बिचाली लदे पिकअप वैन में लगी आग, अफरातफरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही