Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  कतरास की अमृता केसरी मिस एंड मिसेज वोग स्टार इंडिया में फर्स्ट

Katras :  कतरास (Katras) बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र के विद्युत एवं यांत्रिक विभाग के प्रबंधक अरुण कुमार केसरी की पुत्री अमृता कुमारी केसरी ने मिस एंड मिसेज वोगस्टार इंडिया के ग्रैंड फिनाले में 18 से 35 वर्ष की आयु प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर कतरास का नाम रोशन किया है. जयपुर के मेरिडियन होटल में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर के 1200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. 18 से 35 व 36 से 50 वर्ष की आयु के तहत प्रतियोगिता दो समूह में आयोजित थी. अमृता सिजुआ डी-नोबिली से सातवीं तथा धनबाद डीपीएस से मैट्रिक के बाद कोचिंग के लिए बाहर चली गई. गोवा में अमृता पति के साथ रहती है और वहां जॉब भी करती है. अमृता की सफलता पर गोविंदपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक जीसी साहा, गोविंदपुर क्षेत्र के नारी शक्ति समिति के अध्यक्ष चित्रा साहा, आशा दूबे, कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक एमएस दूत आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही