Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : महुदा में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश

Mahuda : धनबाद जिले के भाटडीह ओपी क्षेत्र की महुदा बस्ती में एक किशोर द्वारा 8 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. बच्ची की मां ने भाटडीह ओपी में आवेदन देकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस को दिए आवेदन में बच्ची की मां ने कहा है कि 26 फरवरी की दोपहर में उसकी बेटी को गांव के ही रतन गोप का 14 वर्षीय बेटा लुकाछिपी खेल के बहाने अपने घर ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा. मना करने पर उसने बच्ची के साथ मारपीट की और धमकी दी कि अगर घर में किसी को इस बारे में बतायी, तो जान मार देंगे. घटना के बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची और मां को सारी बात बताई. इसके बाद उनलोगों ने लड़के के पिता को बुलाकर शिकायत की, लेकिन पिता ने उल्टे उनलोगों को ही मारपीट कर बुरे परिणाम भुगतने की धमकी दे डाली. पीड़िता की मां व अन्य परिजनों ने 27 फरवरी को एसएसपी धनबाद के कार्यालय जाकर न्याय की गुहार लगाई. एसएसपी कॉर्यालय ने भाटडीह ओपी प्रभारी को फोन कर उक्त मामले में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. इसके बाद पीड़ित परिवार सोमवार की शाम ग्रामीणों के साथ भाटडीह ओपी पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई. घटना के संबंध में महुदा थाना के इंस्पेक्टर प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची के परिजनों ने आवेदन दिया है. इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है. उनके निर्देश के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cyber-thugs-stole-61-thousand-from-ex-servicemans-account/">धनबाद

: साइबर ठगों ने पूर्व सैनिक के खाते से उड़ाए 61 हजार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही