Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : निरसा में एनएच पर पिस्तौल का भय दिखा युवक से बाइक लूटने का प्रयास

Nirsa : निरसा थाना क्षेत्र के बेलचढी मोड़ के पास एनएच-2 पर अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर युवक से बाइक लूटने का प्रयास किया. घटना बुधवार शाम की है. बेलचढ़ी मोड़ के पास घात लगाए तीन बदमाशों ने बाइक से जा रहे पांड्रा निवासी सज्जाद शेख को रोका और उसकी कनपटी पर पिस्तौल सटाकर उसकी बाइक छीनने की कोशिश की. हालांकि, सज्जाद शेख की हिम्मत व पास के ही टायर रिपेयरिंग दुकानदार शहबाज की दिलेरी के कारण अपराधियों को बाइक छोड़कर भागना पड़ा. अपराधी सज्जाद का मोबाइल व पर्स छीनने में सफल रहे. सूचना पाकर पहुंची निरसा पुलिस ने पीड़ित युवक से मामले की जानकारी ली. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही