Search

धनबाद : तोपचांची में रोड बना रही कंपनी के टैंकर व मिक्सर मशीन में आग लगाने की कोशिश

Topchanchi : तोपचांची (Topchanchi) थाना क्षेत्र के हरिकटांड़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण का कार्य कर रही कंपनी के पानी टैंकर व मिक्सर मशीन में बदमाशों ने आग लगाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके. घटना 5 जून की सुबह की बताई जाती है. असामाजिक तत्वों ने मिक्सर मशीन व पानी टैंकर के टायरों में आग लगाने की भरपूर कोशिश की. धुएं से मशीन व वाहन पर काले निशान पड़ गए हैं. हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ है. सूचना मिलते ही तोपचांची थाने के सब इंस्पेक्टर अनिल विद्यार्थी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. उन्होंने बताया कि यह करतूत माओवादियों या नक्सलियों की नहीं है. इसमें असामाजिक तत्वों का हाथ लगता है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-link-to-the-registration-counter-of-snmmch-failed-for-two-and-a-half-hours-patients-created-ruckus/">धनबाद

: एसएनएमएमसीएच के रजिस्ट्रेशन काउंटर का लिंक ढाई घंटे रहा फेल, मरीजों ने किया बवाल  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp