Search

धनबाद : बाल विवाह को रोकने के लिए एक साथ ली गई शपथ

बाघमारा प्रखंड सभागार में बाल विवाह, और बाल तस्करी पर रोकथाम को लेकर कार्यशाला का आयोजन
Katras/Baghmara : बाल विवाह, यौन हिंसा, बाल तस्करी और बाल मजदूरी पर रोकथाम को लेकर बुधवार 26 जुलाई को झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट और कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के सहयोग से प्रखण्ड सभागार बाघमारा में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में सभी एक साथ बाल विवाह पर रोकथाम के लिए शपथ ली. इससे पहले मुख्य अतिथि बाघमारा प्रखण्ड प्रमुख गीता देवी ने कहा कि बाल विवाह से बालिकाओं का बचपन छीन लिया जाता है. जन जागरूकता लाकर बाल विवाह को समाप्त किया जा सकता है. उन्होंने बाल विवाह के साथ-साथ यौन हिंसा और बाल मजदूरी के खिलाफ मिलकर आवाज उठाने का आह्वान किया. विशिष्ट अतिथि बीडीओ सह बाल विवाह निषेध पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने बाल विवाह अधिनियम 2006 की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह करने और कराने वाले दोनों समान रूप से दोषी है. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी विमला देवी ने कहा कि बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए सरकार की ओर से कई कल्याणकारी कार्यक्रम चलाया जा रहे हैं. कार्यशाला में झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के संस्थापक शंकर रवानी ने कहा कि बाल विवाह मुक्त धनबाद बनाने के लिए 150 गावों में ट्रस्ट सघन कार्य कर रहा है. कार्यक्रम का संचालन भागीरथ सिंह और धन्यवाद ज्ञापन विनोद महतो ने किया. मौके पर धनेश्वर महतो, रिंकू देवी, अनिता देवी, दिनेश पटवारी, विनोद नापित, लीला देवी, दिनेश प्रमाणिक, पिंकी देवी, भोला रवानी, सरस्वती देवी, कमल महतो, संपद घोषाल, आरती देवी, अंजना देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-tapas-nags-death-anniversary-celebrated-in-mass-office/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : मासस कार्यालय में मनाई गई तापस नाग की पुण्यतिथि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//