Search

 
 
 

धनबाद: गोविंदपुर की सभी पंचायतों से मिट्टी भरा कलश भेजा गया मुख्यालय

 

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत प्रखंड कार्यालय से निकली कलश यात्रा

Govindpur:  मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत गोविंदपुर प्रखंड की सभी 39 ग्राम पंचायत से एकत्र मिट्टी कलश शनिवार 19 अगस्त को समारोहपूर्वक धनबाद भेजा गया. इसके पूर्व प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार की अगुवाई में प्रखंड परिसर से कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य शामिल हुए. फिर मिट्टी कलश जिला मुख्यालय भेजा गया. इस अवसर पर बीपीआरओ कालीपद रजक, जेएसएस वीरेंद्र विश्वकर्मा, पूर्व उप प्रमुख डीएन सिंह, एजाज अहमद, अब्दुल माजिद, आशुतोष गोराई, मुकेश सिंह, संजय मरांडी, इसराइल अंसारी, अख्तर अंसारी, मुकेश कुमार, अखलाक अंसारी, अयूब अंसारी समेत सभी पंचायत सचिव मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही