Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मैट्रिक में 483 अंक लाकर आनंद बने आरएमएस उवि महुदा के टॉपर

Mahuda : जैक बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में रवि महतो स्मारक उच्च विद्यालय महुदा का रिजल्ट इस बार 99.62 % रहा. विद्यालय के छात्र आनंद कुमार दास ने 483 अंक लाकर स्कूल टॉपर होने का गौरव हासिल किया है. उन्हें राज्य में 8वां व जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. विद्यालय के तीन छात्रों ने जिले के टॉप टेन में स्थान पाया है. 30 विद्यार्थीं  90 % से अधिक अंक से सफलता हासिल की है. इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में स्कूल के कुल 261 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 256 प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि 4 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं.

खगोल वैज्ञानिक बनना चाहते हैं आनंद

स्कूल टॉपर आनंद कुमार दास आगे की पढ़ाई कर खगोल वैज्ञानिक बनना चाहते हैं. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व विद्यालय के सभी शिक्षको को दिया है. उनके पिता रमेश कुमार दास राशन दुकान चलाते हैं, जबकि माता लक्ष्मी देवी गृहिणी हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-excellent-performance-of-students-of-gurukul-katras-in-inter-science/">धनबाद

: इंटर साइंस में गुरुकुल कतरास के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही