Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : आनंद मार्ग प्रचारक संघ ने मनाया पूर्णिमा उत्सव

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के कार्मिक नगर में आनंद मार्ग प्रचारक संघ ने 5 मई को आनंद पूर्णिमा उत्सव मनाया. सुबह में साधकों ने बाबा प्रभात रंजन सरकार के सम्मान में प्रभात संगीत का गायन किया. आनंद वाणी पाठ में प्रचारकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. साधकों ने मोहल्ले में रैली निकाली, जिसमें मानव-मानव एक है, मानव का धर्म एक है जैसे नारे गूंजते रहे. इसके बाद 3 घंटे के बाबा नाम केवलम् अखंड कीर्तन से सदस्यों सभी को भाव विभोर कर दिया. अंत में गरीबों में भोजन बांटा गया. मुरी डायसिस के डियोसिस सेक्रेटरी आचार्य आनंद वर्धन ब्रह्मचारी ने बताया कि आनंद मार्ग के प्रमुख आनंद मूर्ति जी का जन्म वैशाख पूर्णिमा के दिन जमालपुर में हुआ था. इस पूर्णिमा आनंद मूर्ति की 102वां जयंती मनाई गई, जिसमें दर्जनों साधकों ने भाग लिय. कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्मीकांत, सच्चिदानंद, स्वप्न, मनोज, आशा, माया, ज्ञान प्रकाश, विनोद, शंकर, पुतुल, धीवर, पीसी महतो, सुभाष, हीरा प्रसाद, भुवनेश्वर आदि का योगदान रहा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-elisha-from-junior-girls-category-in-chess-arghdeep-became-the-winner-in-boys/">धनबाद

: शतरंज में जूनियर बालिका वर्ग से एलीशा, लड़कों में अर्घदीप बने विजेता [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही