Search

 
 
 

धनबाद:  बीसीसीएल की दीक्षा महिला मंडल का आनंद मेला शुरू

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  बीसीसीएल दीक्षा महिला मंडल द्वारा  आयोजित कोयला नगर स्थित नेहरू कॉम्पलेक्स में  दो दिवसीय आनंद मेला रविवार 29 जनवरी को शुरू हो गया. मेला का उद्घाटन सांसद पशुपति नाथ सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि बीसीसीएल का यह बहुत अच्छा प्रयास है. इस तरह के आयोजन से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में समाज के उत्थान के लिये काम कर रहे दीक्षा महिला मंडल को बधाई दी. कहा कि उनके द्वारा यहां पर लगाए गए सभी स्टॉल काफी सुंदर और अच्छे तरीके से सजाये गए हैं. इस अवसर दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष मिली दत्ता, उपाध्यक्ष रीना सिंह, धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार, बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता, निदेशक (तकनीकी)/संचालन  संजय कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी/ परियोजना एवं योजना) उदय अनंत कावले, केन्द्रीय औधोगिक सुरक्षा बल के डीआईजी विनय काजला के अलावा बीसीसीएल के सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधक एवं कोयला भवन मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्ष मौजूद थे.

   बीसीसीएल में अलग-अलग नाम से है समिति

दीक्षा महिला मंडल की सदस्यों ने बताया कि उनका संगठन बीसीसीएल का केन्द्रीय महिला संगठन है.  बीसीसीएल के सभी 12 क्षेत्रों तथा वाशरी डिवीजन एवं कोयला भवन मुख्यालय मिलाकर कुल 14 महिला समितियां भी अलग-अलग नाम से काम कर रही हैं. ये सभी समितियां   जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक एवं जनसहयोग के काम कर रही हैं. उन समितियों ने आनंद मेला में भी अपने-अपने कार्यों से संबंधित स्टॉल लगाये हैं.

   कोरोना काल में नहीं लगा मेला

कोरोना काल की वजह से दो साल मेला का आयोजन नहीं हो सका. इस बार पूरी ऊर्जा के साथ इस आयोजन का संचालन कर रही हैं. उद्देश्य समाज में एक नई उड़ान के साथ जिंदगी के सफर को आगे बढ़ाना है.  दीक्षा महिला मंडल की ओर से प्रकाशित एक स्मारिका का विमोचन भी किया गया. इस मेले में 67 स्टॉल लगाये गये हैं, जिनमें हस्तशिल्प, खाने-पीने के सामान, ज्वेलरी आदि शामिल हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-people-gathered-in-the-funeral-procession-of-the-doctor-couple-bid-farewell-with-moist-eyes/">धनबाद:

 डॉक्टर दंपती की शव यात्रा में उमड़े लोग, नम आंखों से दी अंतिम विदाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही