Search

 
 
 

धनबाद : मारवाड़ी महिला समिति का आनंद मेला 8-9 को, तैयारी पूरी

 

धनसार में होगा आयोजन, मेले में विभिन्न राज्यों के लगेंगे 70 स्टॉल

Dhanbad : मारवाड़ी महिला समिति, धनबाद शाखा 8 और 9 जुलाई को धनसार के एक होटल में आनंद मेला का आयोजन करेगी. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है. दो दिवसीय आनंद मेला सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा. उद्घाटन शनिवार को मारवाड़ी महिला समिति की पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष करेंगी. राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मेले में देश के विभिन्न राज्यों के कुल 70 स्टॉल लगेंगे. स्टॉलों पर रांची, आसनसोल, मुंबई, दिल्ली, बनारस, बेंगलुरु, कोलकाता, जयपुर, रायपुर, रानीगंज समेते अन्य राज्यों की वस्तुएं उपलब्ध होंगी. यह जानकारी समिति की अध्यक्ष संजू डालमिया ने 7 जुलाई को आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि मेले से समाज की महिलाओं को स्वरोजगार व स्वावलंबी बनाने में मदद मिलेगी. मेले में धनबाद के लोगों को वाजिब दाम पर एक ही छत के नीचे जरूरी वस्तुएं खरीदने का मौका मिलेगा. स्टॉलों पर लुभावनी राखियां, भगवान की पोशाक व गहने, डिज़ाइनर बनारसी सिल्क साड़ियां, इंडियन एवं इंडो वेस्टर्न लेडीज ड्रेसेज़, लखनवी सूट्स, अनूठे किड्स वेयर, मेंसवेयर, फुटवेयर, आकर्षक ज्वेलरी, होमडेकोर आइटम्स, गिफ़्ट हैंपर, होममेड कॉस्मेटिक्स, केक, चॉकलेट् बनारस व आसनसोल से अचार, पापड़ मुरब्बा और तंजौर पेंटिंग की कलात्मक वस्तुओं का अपार संग्रह रहेगा. साथ ही साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए ड्रॉइंग, गेम्स, नेल आर्ट, हाउजी सहित लज़ीज़ व्यंजनों की व्यवस्था भी रहेगी. प्रेसवार्ता में समिति की उर्मिला गुटगुटिया, निर्मला तुलस्यान, अरुणा भगानिया, किरण गोयनका, विमला बंसल, अनीता अग्रवाल, अनी तामिश्रा, कल्पना पटौदिया, मंजू अग्रवाल, सारिका सिंघल, बबीता पोद्दार, सिनी झुनझुनवाला, मितु, रेणु जगनानी, मोनिका आदि मौजूद थीं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dvc-is-touching-new-heights-turnover-of-6-thousand-crores-in-the-first-quarter-dubey/">धनबाद

: डीवीसी नई ऊंचाइयों को छू रहा, पहली तिमाही में 6 हजार करोड़ का कारोबार- दुबे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही