Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एक्यूप्रेशर प्राकृतिक उपचार पर आधारित प्राचीन चिकित्सा पद्धति : संजय

Dhanbad : आरएस मोर कॉलेज, गोविंदपुर में 12 जून सोमवार को एक्यूप्रेशर एवं स्वस्थ जीवन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में मुख्य वक्ता सफल इंडियन आर्गेनाइजेशन कोलकाता के ट्रेनर संजय दोलाई ने कहा कि एक्यूप्रेशर प्राचीनतम चिकित्सा पद्धतियों में से एक है. यह पूरी तरह प्राकृतिक उपचार पर आधारित है. यह सरल, प्रभावकारी एवं सुरक्षित चिकित्सा-पद्धति भी है. उन्होंने बताया कि हथेलियों एवं तलवों में पाए जाने वाले प्रेशर पॉइंट्स की सही तरीके से मालिश की जाए तो उससे जुड़ी बीमारी में राहत मिल सकती है. मंच संचालन प्रो त्रिपुरारी कुमार ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ अमित प्रसाद ने किया. कार्यशाला में डॉ अवनीश मौर्या, डॉ कुहेली बनर्जी, डॉ त्रिवेणी महतो, प्रो विनोद एक्का, प्रो सत्य नारायण गोराई, प्रो अंजू कुमारी, मो शारिक, प्रदीप महतो, रतन टोप्पो, शंकर रविदास, सुजीत मंडल, एसएन चौधरी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही