Search

धनबाद-आसपास : कोयलांचल में श्रद्धा के साथ मनी नेताजी की जयंती 4 खबरें एक साथ पढ़ें

Dhanbad : धनबाद कोयलांचल में मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई. बंगाली वेलफेयर सोसायटी हीरापुर की ओर से जेसी मल्लिक रोड स्थित दुर्गा मंडप से रैली निकाली गई. रैली में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं, बंगाली वेलफेयर सोसायटी के सदस्य व एनसीसी कैडेट्स शामिल थे. रैली हरि मंदिर, ज्ञान मुखर्जी रोड, रणधीर वर्मा चौक होते हुए वापस दुर्गा मंदिर पहुंची. जहां नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया. इस अवसर पर बच्चों के बीच नेताजी की जीवनी पर आधारित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. संस्था के अध्यक्ष अतुनू कुमार गुप्ता व सचिव गोपाल भट्टाचार्य ने युवाओं से नेताजी के सिद्धांतों पर चलने की अपील की.

सिंदरी : मदर टेरेसा स्कूल के बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/सिंदरी-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
Sindri : मदर टेरेसा उच्च विद्यालय सिंदरी के बच्चों ने सुबह में प्रभातफेरी निकाली. प्रभातफेरी विद्यालय के फुटबॉल मैदान से शुरू होकर आईएमटाइप, केवन, शहरपुरा मुख्य बाजार का भ्रमण कर जयहिंद क्लब स्थित नेताजी की प्रतिमा के पास पहुंची. यहां एफसीआई सिंदरी के संपदा अधिकारी देबदास अधिकारी और समाजसेवी अंबुज मंडल ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नेताजी को श्रद्धांजलि दी. प्रभातफेरी में शामिल बच्चे स्वतंत्रता सेनानियों के वेश में नजर आए. अनु कुमारी ने भारत माता, राजीव कुमार ने नेताजी, अमन दुबे ने महात्मा गांधी, तनुश्री ने रानी लक्ष्मीबाई व नमन कुमार मिश्रा भगत सिंह के वेश में शामिल हुए. प्राचार्य राधेश्याम प्रसाद ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला. मौके पर शिक्षक उमेश सिन्हा, रूपक ठाकुर, हरेंद्र प्रसाद, कुंदन कुमार, अरुण सिन्हा, महेश चौहान, उत्तम गोराई,  रेशमी कुमारी, प्रिया कुमारी, मौसमी कुमारी, रूबी कुमारी समेत बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे.

कतरास में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हुईं प्रतियोगिताएं

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/मदर-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Katras : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कतरास के झीझीपहाड़ी स्थित मदर टेरेसा अकादमी में श्रद्धांजलि समारोह व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि के साथ शुरू हुई. प्रधानाचार्य समीर कुमार महतो ने कहा कि नेताजी ने भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. युवाओं में आजादी के लिए लड़ने का जज्बा पैदा किया. भषण प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मौके पर विद्यालय के निदेशक गणेश कुमार महतो, सुरजीत महतो, कमल शर्मा, भागीरथ प्रमाणिक, प्रीति कुमारी, सुनीता, सोनी, दिलीप, सुभाष मंडल सहित शिक्षक  व विद्यार्थी उपस्थित थे.

गोमो रेलवे स्टेशन पर नेताजी सुभाष को दी गई श्रद्धांजलि

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/शुभाष.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Gomoh : गोमो में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती उल्लास के साथ मनाई गई. रेल अधिकारियों व विभिन्न संगठनों के लोगों ने गोमो रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. रेलवे के चीर्फ यार्ड मास्टर संजीव कुमार की अगुवाई में रेल अधिकारी व कर्मचारियों ने उन्हें नमन किया. श्रद्धांजलि देने वालों में चैंबर ऑफ कॉमर्स के अनूप बर्णवाल, राजेंद्र सिंह बघा, उमेश सिंह, हनि नारंग, गोमो भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील मंडल, मनोज लाल, विक्रम पांडेय, विश्वनाथ शर्मा, झामुमो के अलाउद्दीन अंसारी, सोहन महतो, डेकोरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष   तफाजुल अंसारी, पीएनएम कॉलेज गोमो के प्राचार्य डोंमन हजाम आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-prabhat-pheri-organized-on-the-birth-anniversary-of-netaji-subhash-mla-sudivya-participated/">गिरिडीह

: नेताजी सुभाष की जयंती पर निकली प्रभातफेरी, विधायक सुदिव्य हुए शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp