Search

 
 
 

धनबाद-आसपास : कोयलांचल में धूमधाम से मनी ईद

 

मस्जिदों और ईदगाहों में पढ़ी गई नमाज

Dhanbad : धनबाद कोयलांचल में गुरुवार को ईद धूमधाम से मनाई गई. धनबाद शहर के पुराना बाजार, वासेपुर, भूली सहित झरिया, कतरास, महुदा, मधुबन, बलियापुर, सिंदरी, जामाडोबा, मैथन आदि क्षेत्रों में मस्जिदों व ईदगाहों में सुबह में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की और एक-दूसनरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. इसके बाद घरों में मीठी सेवइयों व पकवानों का दौर चला. समाज के लोगों ने  एक-दूसरे के घर जाकर गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. सुरक्षा के मद्देनजर एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा.

मैथन, कुमारधुबी, चिरकुंडा में रही ईद की धूम

Maithon : मैथन, कुमारधुबी, चिरकुंडा व आसपास के क्षेत्रों में ईद हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. शिवलीबाड़ी रहमत नगर के ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्रित होकर ईद की नमाज अदा की और एक-दूसरे से गले मिलकर पर्व की बधाई दी. इमाम मौलाना मसूद अजहर कादरी ने नमाज बढ़ाई. मौके पर निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, झामुमो, जिला अध्यक्ष लखी सोरेन व स्थानीय प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित थे.

गोविंदपुर में धूमधाम से मना ईद का त्योहार 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/गोविंदपुर-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Govindpur : गोविंदपुर में ईद पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई. क्षेत्र के ईदगाह और मस्जिदों में समाज के लोगों ने नमाज अदा कर अल्लाह से परिवार की सलामती की दुआ की. जगह-जगह ईद मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया. अमरपुर में जिप सदस्य सोहराब अंसारी के आवास पर आयोजित ईद मिलन समारोह मे  बड़ी संख्या में लोग शमिल हुए.

गोमो क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/गोमो.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Gomoh : रेल नगरी गोमो में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाई गई.  गोमो के लालूडीह ईदगाह, जामा मस्जिद लोको बाजार, रेलवे फुटबॉल मैदान, चमड़ा गोदाम पुराना बाजार मस्जिद सहित हरिहरपुर, खरियो व आसपास के ग्रमीण क्षेत्रों में ईद की सामूहिक नमाज पढ़ी गई. लालडीह  ईदगाह में नमाजियों की काफी भीड़ रही.

महुदा में सौहार्द से मनी ईद, सुबह में हुई नमाज

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/eid-mahuda-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Mahuda : महुदा क्षेत्र में पारंपरिक उल्लास के साथ ईद मनाई गई. मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह में महुदा बस्ती ईदगाह, बारकी, सिंगड़ा, नागदा, कुमारडीह, महुदा बजार, भुरूंगिया, काण्डरा, सीमाटांड़, नूतनडीह, तेलमच्चो, कुजी, बागड़ा व आसपास के इलाकों की मस्जिदों में नमाज अदा की. एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी और त्योहार की खुशियां मनाई. मौके पर मो. आमानुल्ला, मो. जैनुल आबेदीन, हाजी मो. कारी मुनाजिर,  मो. आमान,  मुखिया बदरूद्दीन अंसारी, मो. वासिफ अली आदि मौजूद थे.

खरखरी ईदगाह में लोगों ने पढ़ी ईद की नमाज

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/eid-madhuban-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Madhuban : मधुबन व आसापास के क्षेत्रों में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. खरखरी ईदगाह में सुबह 7:30 बजे नमाज अदा की गई. वहीं, मधुबन, फुलारीटांड़, बांसजोड़ा, माथाटांड़, बुदौरा,खरखरी बस्ती, खरखरी कॉलोनी, सिनीडीह, महेशपुर सहित आसपास के इलाकों के मुसलिम भाइयों ने रजाजामा मस्जिद खरखरी में इमाम मौलाना मुर्शिद आलम की अगुवाई में नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी. मौके पर शेख नवाब, शेख लाला, शेख मुस्तकीम, शेख रहीम, शेख अनवर, शेख चुन्नू, मनीर खान आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-5-kg-ganja-seized-from-shop-in-tisri-shopkeeper-arrested/">गिरिडीह

: तिसरी में दुकान से 5 किलो गांजा जब्त, दुकानदार गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही