Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीटीटी व एसटीटी को दिया गया एनीमिया का प्रशिक्षण

Advertisement
Advertisement

दी गई कारण, लक्षण, उपचार व आईएफए की संपूर्ण जानकारी

Dhanbad : एनीमिया मुक्त भारत प्रोग्राम के तहत शुक्रवार 22 सितंबर को जिला स्तरीय बीटीटी व एसटीटी का प्रशिक्षण दिया गया. आयोजन सिविल सर्जन डॉ सी बी प्रतापन के कार्यालय में हुआ. इस मौके पर जिला आरसीएच पदाधिकारी भी मौजूद थे. प्रशिक्षण में जिले के 8 प्रखंडों के 25 बीटीटी व एसटीटी प्रतिभागी मौजूद थे. प्रशिक्षण का आयोजन एविडेंस एक्शन संस्था की ओर से किया गया, जिसमें संस्था की ओर से क्षेत्रीय समन्यवक गौतम घोष प्रशिक्षक के रूप में मौजूद थे. बताया कि एनीमिया मुक्त भारत प्रोग्राम के तहत धनबाद 14वें स्थान पर है. बैठक में प्रतिभागियों को एनीमिया के कारण, लक्षण, उपचार व आईएफए की संपूर्ण जानकारी दी गई. साथ ही 6 से 59 माह के बच्चों को आयरन सीरप सहिया द्वारा मां को प्रशिक्षित करते हुए पिलाना है. इसे विशेष रूप से बताया गया. पीआरई टेस्ट व पोस्ट टेस्ट भी प्रतिभागियों का कराया गया. सिविल सर्जन ने सभी प्रतिभागियों को एनीमिया मुक्त भारत प्रोग्राम के तहत निगरानी करने के लिए कहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही