Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : टीकाकरण के दौरान आंगनबाड़ी की छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे

Mahuda : महुदा के मुरलीडीह आंगनबाड़ी केंद्र में लगे एमआर टीकारण शिविर के दौरान 20 अप्रैल को भवन की छत का प्लास्टर टूटकर गिर गया. घटना में केंद्र में टीका लेने आए दर्जनों बच्चे, उनके अभिभावक व स्वास्थ्य कर्मी बाल-बाल बच गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शिविर में बच्चों को टीका लगाया जा रहा था. सीएचओ उठकर कुछ काम से बगल की कुर्सी पर चले गए, तभी अचानक आंगनबाड़ी की छत के प्लास्टर का एक बड़ा टुकड़ा सीएचओ की कुर्सी पर गिर गया. इस वकाया से आंगनबाड़ी में मौजूद लोग डर गए. बताया जाता है कि आंगनबाड़ी केंद्र का भवन जर्जर हो गया है. वहां अक्सर सामाजिक बैठकें व कार्यक्रम होते रहते हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भवन की छत की जल्द मरम्मत कराने की मांग की. मौके पर    सीएचओ बजरंग लाल सैनी,एएनएम सुनीता देवी, सहिया हलिमा एजाज, आरती देवी, किरण देवी, लीला महतो,जहाना खातून, नईमुद्दीन अंसारी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cisf-seized-30-tonnes-of-illegal-coal-in-kachhi-balihari/">धनबाद

: सीआईएसएफ ने कच्छी बलिहारी में 30 टन अवैध कोयला किया जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही