Search

 
 
 

धनबाद : ठंड के कारण 9 जनवरी तक बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र

 
Dhanbad: ठंड की मार नौनिहालों पर भी पड़ने लगी है. जिला समाज कल्याण विभाग ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को 9 जनवरी तक बंद करने का निर्णय लिया है.पोषाहार से लेकर टीकाकरण का कार्य भी  आंगनबाड़ी केंद्रों में बंद रहेगा. नौनिहालों को जरूरत पड़ने पर उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया जाएगा. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कशयप ने बताया कि ठंड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. 6 जनवरी से सभी केंद्र बंद हैं. अब दस जनवरी को खुलेंगे. उन्होंने बताया कि नोटिफिकेशन देर से आने की वजह से सभी केंद्र को बंद कराया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही