Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: योगदान देने गई आंगनबाड़ी सेविका के साथ मारपीट

Advertisement
Advertisement

तोपचांची थाना में दर्ज कराई लिखित शिकायत

Topchachi :  तोपचांची प्रखंड के कुडामू गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार 5 जुलाई को सेविका के रूप में योगदान देने गई महिला गेंदिया देवी के साथ गाली गलौज की गई. उन्होंने तोपचांची थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. आंगनबाड़ी सेविका ने कहा कि कुडामू आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका के पद पर 2013 के पूर्व कार्यरत थी. किसी कारण से पद मुक्त कर दी गई थी. उसके बाद हाईकोर्ट में केस किया. 10 वर्षों के बाद न्यायालय ने तत्काल मुझे आंगनबाड़ी केंद्र में योगदान देने की अनुमति प्रदान की. इसके बाद सीडीपीओ के पास गई तो उन्होंने मुझे जॉइनिंग लेटर दिया. बुधवार 5 जुलाई को आंगनबाड़ी केंद्र गई तो सुबह करीब 8:00 वहां पहले से मौजूद मीना देवी, टुपली देवी, राजेंद्र महतो गाली गलौज करने लगा. जब कोर्ट के आदेश का हवाला देकर जॉइनिंग लेटर दिखाया तो मार पीट करने लगे. कहा कि कोर्ट आदेश दिया है तो कोर्ट जाओ या थाना जाओ आंगनबाड़ी में घुसने नहीं देंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही