Search

धनबाद: अंगारपथरा पुलिस ने पिस्तौल व जिंदा कारतूस के साथ युवक को पकड़ा

Katras :  अंगारपथरा ओपी पुलिस ने शुक्रवार 26 मई की अहले सुबह 3 बजे गश्ती के दौरान पेट्रोल पंप के समीप हथियार और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को पकड़ा. पकड़े गए युवक का नाम आनन्द विजय उर्फ विक्की सिंह बताया जाता है. पुलिस युवक की कमर से एक लोडेड पिस्तौल एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया. [caption id="attachment_649417" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/jabt-pistal-300x175.jpeg"

alt="" width="300" height="175" /> जब्त पिस्तौल व कारतूस[/caption] अंगार पथरा थाना प्रभारी सतेंदर पाल ने बताया कि वह अपने दो सहयोगियों के साथ पेट्रोलिंग पर निकले थे. तभी शक होने पर उस युवक को रोक कर जांच पड़ताल की तो उसे लोडेड पिस्तौल एवं एक कारतूस बरामद हुआ. अंगार पथरा ओपी में भादवि 25(1-6)A26 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp