Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डिगवाडीह गणेशोत्सव में मेला नही लगने से भक्तों में रोष

Advertisement
Advertisement
गणेश पूजा मैदान पर तीन-तीन दावेदारों के दावे से मेला पर लगा ग्रहण Jorapokhar : कोयलांचल की सबसे बेहतरीन गणेश महोत्सव में शुमार डिगवाडीह गणेश पूजा मौदान में 35वां वार्षिक गणेश पूजा में लगने वाले मेला पर जमीनी विवाद के बाद ग्रहण लगता दिख रहा है. जानकारी के अनुसार गणेश पूजा मौदान के फिलहाल तीन दावेदार सामने आ गये हैं. एक दावेदार बिनोद मरांडी इसे अपनी पुश्तैनी जमीन बता रहे हैं. वहीं अशोक दता नामक दावेदार ने कहा है कि उक्त जमीन जॉर्ज नाम के शख़्स की है, जिसकी पावर ऑफ अटर्नी उनके पास है. साथ ही न्यायालय से भी वह मामले को जीत गए हैं. वहीं झरिया सीओ कार्यालय का कहना है कि जमीन सरकार की है. लोगों का कहना है कि जमीन जिसकी भी है तो पूजा के बाद उसपर कब्जा कर लें. गणेश पूजा कमिटी के अध्यक्ष का कहना है कि प्रशासन जिसे ज़मीन का मालिकाना हक देगा मेला लगाने के लिए कमिटी उससे वार्ता करेगी. गणेश पूजा 19 सितम्बर से शुरू हो चुकी है. अब तक मेला नहीं लगने से लोगों में रोष है. जिले के कोने-कोने से भक्त पहुंच कर पूजा अर्चना कर मेला का आनंद उठाते हैं. लोगों का कहना है कि रविवार तक मेला नही लगाया गया तो पूजा में भक्तों की भीड़ कम हो जाएगी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-religion-is-not-for-demonstration-but-for-darshan-gaurav-krishna-pathak/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : धर्म प्रदर्शन के लिए नहीं, दर्शन के लिए होता है – गौरव कृष्ण पाठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही