Search

धनबाद : करकेंद में युवती के साथ ज्यादती के खिलाफ फूटा गुस्सा, सड़क जाम

कोलकाता से इंटरव्यू देकर रात दो बजे लौट रही थी, घर के पास मारपीट, छेड़छाड़

Putki : धनबाद के करकेंद निवासी 23 वर्षीय युवती के साथ सजायाफ्ता अपराधी लाला पासवान ने ज्यादती की. युवती कोलकाता से चार्टर्ड अकाउन्टेंट का इंटरव्यू देकर बुधवार की रात करीब दो बजे अपने घर करकेंद लौट रही थी. तभी घर के पास ही अपराधी लाला पासवान ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करते हुए सड़क पर घसीटा. रुपए की मांग करते हुए मोबाइल छीन लिया. सुनसान गली में कट्टा भिड़ाकर करीब आधे घंटे तक उसके साथ छेड़छाड़ की. शोरगुल सुनकर गली में निकले युवती के परिवार के लोगों को भी धमकाया. अपराधी के कहने पर एक मोबाइल नंबर पर 500 रुपया ऑनलाइन ट्रांसफर करने के बाद युवती का मोबाइल वापस किया. वारदात की खबर फैलते ही गुरुवार को स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और सड़क पर उतर आए. गुस्साए लोगों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग को करकेंद के पास जाम कर दिया. पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की. बताया गया कि युवती कोलकाता से दून एक्स्प्रेस ट्रेन से धनबाद रेलवे स्टेशन पर उतर रात 2.10 बजे करकेंद में उतर घर जाने के लिए गली में मुड़ी ही थी कि अपराधी ने उसे पकड़ लिया. लाला लोयाबाद थाना क्षेत्र के एकड़ा नदी के किनारे रहता है. उसे एक मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई है. लाला कई जघन्य कांडों में लिप्त रहा है.उसे मानसिक रोगी बताया जा रहा है. पांच दिन पहले ही वह जेल से छूटा है. लोयाबाद पुलिस ने दो दिन पहले उसके घर जाकर पकड़ने की कोशिश की थी. युवती की मां ने पुटकी थाना में लिखित शिकायत की है. इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी लाला के दो परिजनों को पकड़कर पूछताछ के लिए थाना ले गई है. भाजपा विधायक राज सिन्हा ने करकेंद पहुंकर पीड़िता के परिजन व आंदोलनकारियों से बात की. विधायक ने घटना को दुखद बताते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया. कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो जनता के साथ सड़क पर उतरेंगे. थाना प्रभारी मनोहर करमाली से लोगों को गिरफ्तारी के लिए आश्वस्त किया.

पुलिस ने आरोपी लाला को फिल्मी स्टाइल में किया गिरफ्तार

[caption id="attachment_937396" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/dhanbad-anger-erupted-against-the-atrocities-on-a-girl-in-karkend-road-jam/lala/"

rel="attachment wp-att-937396">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/lala.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गिरफ्तार आरोपी लाला पासवान[/caption] पुलिस ने गुरुवार की शाम आरोपी लाला को फिल्मी स्टाइल में लोयाबाद 5 नम्बर से दौड़ाकर दबोच लिया. शाम 5 बजे वह खुले मैदान में ताश खेल देख रहा था. तभी लोयाबाद थाना पुलिस वहां जा धमकी. पुलिस को देख लाला भागने लगा. पुलिस ने पैदल व बाइक से पीछाकर कर उसे 300 मीटर दौड़ाकर पकड़ लिया. लाला केपकड़े जाने से पुलिस ने राहत की सांस ली है. यह भी पढ़ें : राज्यस्तरीय">https://lagatar.in/state-level-nehru-cup-hockey-competition-started-ranchi-started-with-victory-in-the-boys-category/">राज्यस्तरीय

नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता का हुआ आगाज, बालक वर्ग में रांची ने जीत से की शुरूआत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp