Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : धूल प्रदूषण से नाराज रागिनी सिंह बैठीं सड़क पर, बीसीसीएल को चेताया

Advertisement
Advertisement
बस्ताकोला के जीएम ने दिया ज़रूरी कदम उठाने का आश्वासन
Jharia : भाजपा नेता रागिनी सिंह ने शुक्रवार 22 सितंबर को अपने समर्थकों के साथ पुराने आरएसपी कॉलेज़ के समीप राजापुर प्रॉजेक्ट की ओर जाने वाली सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया. रागिनी सिंह ने कहा कि धनबाद झरिया मुख्य मार्ग पर आरएसपी कॉलेज के समीप सड़क पर जमी हुई काई व धूल के कारण हर रोज लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं. बीसीसीएल की लापरवाही के कारण भगतडीह मोड़ से लेकर कतरास मोड़ तक सड़कों पर धूल मिट्टी की मोटी परते जम गई है. उन्होंने कहा कि बीसीसीएल का रवैया अब बर्दाश्त से बाहर है. बीसीसीएल अधिकारियों को होश नही आया तो भाजपा आंदोलन को बाध्य होगी. इस बीच बस्ताकोला के महाप्रबंधक जयेश चंद्र राय व कार्मिक प्रबंधक नागेंद्र यादव और एमएम पाठक धरना स्थल पर पहुंचे. अधिकारियों के आग्रह पर रागिनी सिंह वार्ता के लिए महाप्रबंधक कार्यालय पहुंची. महाप्रबंधक जयेश चंद्र राय ने बताया कि बीसीसीएल प्रबंधन इस मामले को लेकर गंभीर है. सड़क पर जम रहे धूल की सफाई के लिए एक स्विपिंग मशीन खरीदी गई है. साथ ही साथ वैकल्पिक मार्ग की सभी संभावनाओं गंभीरता से विचार किया जा रहा है. मौके पर मनोज गोप, पप्पू पासवान, उपेन्द्र सिंह, संतोष रवानी, चंदन शर्मा, प्रेम गोप, रंजीत दास, शंकर तुरी, शैलेश सिंह चंद्रवंशी, दिलीप भारती, छोटू सिंह, सेलो पासवान, राहुल सोनी, दिलीप आडवाणी, बप्पी बाउरी समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता व जनता श्रमिक संघ के पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-bullets-and-bombs-fired-again-in-gts-outsourcing-of-putki-workers-in-panic/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : पुटकी के जीटीएस आउटसोर्सिंग में फिर चले गोली और बम, दहशत में कर्मी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही