Search

 
 
 

धनबाद : मां की डांट से नाराज बेटी ने लगाई फांसी

 
Putki (Dhanbad) : मां के डांटने पर छोटा खरिकाबाद दास बस्ती की 17 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गोन्दूडीह ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है. युवती को उसकी मां ने किसी बात पर डांट फटकार लगा दी थी. इसके बाद मां धनबाद घरेलू काम करने व पिता ऑटो चलाने चले गए. दोपहर एक बजे छोटी बहन स्कूल से लौटी तो घर में बड़ी बहन को लोहे के पाइप से रस्सी के सहारे लटकते पाया. तब उसने शोर मचाकर मामले की जानकारी लोगों को दी. मां को फोन से सूचना दी. युवती नौवीं क्लास तक पढ़ाई करने के बाद घर से ही मैट्रिक की तैयारी कर रही थी. इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/land-scam-case-ed-attached-8-5-acres-of-land-located-in-bariatu/">जमीन

घोटाला मामला : बरियातू स्थित 8.5 एकड़ जमीन को ईडी ने किया अटैच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही