Search

 
 
 

धनबाद : शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से नाराज छात्रों ने भागा माइनिंग कॉलेज में जड़ा ताला

 
Sindri : बीआईटी सिंदरी परिसर स्थित सरकारी पॉलिटेक्निक भागा माइनिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने शिक्षकों की कमी और फरवरी में होने वाली परीक्षा की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया. जोरदार प्रदर्शन भी किया. विद्यार्थियों के आंदोलन से कॉलेज में पठन-पाठन पूरी तरह ठप हो गया. काफी मान-मनौवल व पुलिस के हस्तक्षेप से छात्रों ने काफी देर बाद ताला खोल दिया. छात्र-छात्राओं ने बताया कि फूड टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस और माइनिंग विभाग के शिक्षकों को 18 दिसंबर से हटा दिया गया है. इससे पढ़ाई बाधित हो रही है. प्राचार्य, जेयूटी और जिला प्रशासन को कई बार पत्र भेजकर शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की गई. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसी बीच फरवरी में परीक्षा लेने की घोषणा कर दी गई. उन्होंने कहा कि पढ़ाई हुई ही नहीं, परीक्षा कैसे देंगे.इसलिए परीक्षा तिथि बढ़ाई जाए. आंदोलन की सूचना पर गोशाला ओपी प्रभारी दलबल के साथ कॉलेज पहुंचे और छात्रों की समस्या सुनी. फिर प्राचार्य से इस मुद्दे पर बात की. प्राचार्य ने एक सप्ताह में शिक्षक उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. इसके बाद छात्रों ने गेट का ताला खोल दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-strong-demonstration-of-united-front-in-front-of-dvc-headquarters-kolkata//">धनबाद

: डीवीसी मुख्यालय कोलकाता के समक्ष संयुक्त मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही