Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के संविदा कर्मियों को 4 माह से वेतन नहीं मिला है. इससे नाराज सभी संविदा कर्मी सोमवार को दिन भर हड़ताल पर रहे. कुलपति प्रो पवन कुमार पोद्दार व अन्य अधिकारियों ने आंदोलनकारी कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने. कर्मचारी पूरा वेतन भुगतान की मांग पर अड़े रहे. इस दौरान कर्मचारियों ने विवि के प्रशासनिक भवन के समक्ष धरना दिया और शाम तक वहीं जमे रहे. हड़ताल की वजह से विवि के दैनिक कार्यों पर असर पड़ा. हड़ताल में विवि के सुरक्षा कर्मी भी शामिल रहे. शाम में कुलपति ने कर्मचारियों के साथ वार्ता की.इसके बाद सभी कर्मी मंगलवार से काम पर लौटने को राजी हो गये. बीबीएमकेयू में फिलहाल कुल 37 संविदा कर्मी कार्यरत हैं. य सभी क्राउन आउटसोर्सिंग एजेंसी के अधीन हैं. इनमें विवि के विभिन्न विभागों में कार्यरत तृतीय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के साथ सफाई कर्मी, सुरक्षा कर्मी और अधिकारियों के ड्राइवर शामिल हैं. दिसंबर 2023 से इन कर्मचारियों के वेतन को लेकर आउटसोर्सिंग एजेंसी और विवि प्रबंधन के बीच विवाद चल रहा है. विवि प्रबंधन ने दिसंबर से कर्मचारियों को दिये जाने वाले वेतन में कटौती कर दी है. प्रबंधन का कहना है कि इन्हें इससे पहले तक राज्य सरकार द्वारा अकुशल, अर्द्ध कुशल और कुशल कर्मचारियों के लिए तय न्यूनतम मजदूरी से अधिक राशि का भुगतान किया जा रहा था. विवि प्रशासन दिसंबर महीने से राज्य सरकार द्वारा तय न्यूनतम मजदूरी ही कर्मचारियों को भुगतान करने पर अड़ा हुआ हैं. इसके साथ ही विवि के वित्त विभाग के अनुसार इन 37 कर्मचारियों में से कई कर्मचारी अकुशल या अर्द्ध कुशल है लेकिन इन्हें कुशल कर्मचारी बता कर अधिक भुगतान किया जा रहा था. ऐसे कर्मचारियों को चिन्हित कर उनके वेतन में भारी कटौती कर दी गयी है. वहीं आउट सोर्सिंग एजेंसी का कहना है कि वह विवि से वहीं राशि स्वीकार करेगा जिसके लिए उसने करार किया है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/ragini-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> डीसी से मुलाकात करतीं भाजपा नेत्री रागिनी सिंह[/caption] Dhanbad : भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने झरिया की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को धनबाद के डीसी व एसएसपी से मुलाकात कीं. इस दौरान उन्होंने डीसी वरुण रंजन को पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा. झारिया में आए दिन हो रहे सड़क हादसे व बढ़ते प्रदूषण की ओर से डीसी का ध्यान आकृष्ट कराया और इसकी रोकथाम के लिए कदम उठाने की मांग की. कहा कि स्कूलों में छुट्टी के समय भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई जाए. साथ ही टाटा कंपनी के क्षेत्र में बसे लोगों को उचित स्थान पर विस्थापित करने कहा. डीसी ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक विचार कर जल्द समाधान करने की बात कही. रागिनी सिंह ने एसएसपी एचपी जनार्दन से भी उनके कार्यालय में मुलाकात की और शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया. कहा कि एचपी जनार्दन के आने के बाद से धनबाद जिले में आपराधिक घटनाओं में कमी आई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jmm-takes-out-nyay-march-in-nirsa-to-protest-against-the-arrest-of-hemant-soren/">धनबाद
: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में झामुमो ने निरसा में निकाला न्याय मार्च [wpse_comments_template]
झरिया की समस्याओं को लेकर डीसी-एसएसपी से मिलीं भाजपा नेत्री रागिनी सिंह
[caption id="attachment_849172" align="aligncenter" width="600"]alt="" width="600" height="400" /> डीसी से मुलाकात करतीं भाजपा नेत्री रागिनी सिंह[/caption] Dhanbad : भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने झरिया की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को धनबाद के डीसी व एसएसपी से मुलाकात कीं. इस दौरान उन्होंने डीसी वरुण रंजन को पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा. झारिया में आए दिन हो रहे सड़क हादसे व बढ़ते प्रदूषण की ओर से डीसी का ध्यान आकृष्ट कराया और इसकी रोकथाम के लिए कदम उठाने की मांग की. कहा कि स्कूलों में छुट्टी के समय भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई जाए. साथ ही टाटा कंपनी के क्षेत्र में बसे लोगों को उचित स्थान पर विस्थापित करने कहा. डीसी ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक विचार कर जल्द समाधान करने की बात कही. रागिनी सिंह ने एसएसपी एचपी जनार्दन से भी उनके कार्यालय में मुलाकात की और शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया. कहा कि एचपी जनार्दन के आने के बाद से धनबाद जिले में आपराधिक घटनाओं में कमी आई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jmm-takes-out-nyay-march-in-nirsa-to-protest-against-the-arrest-of-hemant-soren/">धनबाद
: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में झामुमो ने निरसा में निकाला न्याय मार्च [wpse_comments_template]
Leave a Comment