Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अधिकारियों के गायब रहने से नाराज प्रखंड प्रमुख ने बैठक का किया बहिष्कार

Maithon : एग्यारकुंड प्रखंड कार्यलय के सभागार में 17 मई बुधवार को पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक होनी थी. प्रखंड प्रमुख संगीता महतो ने बैठक का बहिष्कार कर दिया, जिससे बैठक स्थगित करनी पड़ी. प्रखंड प्रमुख ने आरोप लगाया कि बैठक में बीस विभागों के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है. लेकिन हमेशा चार-पांच पदाधिकारी ही उपस्थित रहते हैं. सिर्फ खानापूर्ति हो रही है. जबकि सभी विभागों के पदाधिकारियों को पहले ही सूचना दी जाती है. इस बार भी ज्यादातर अधिकारी नदारद रहे. ऐसे में ऐसी बैठक का कोई औचित्य नहीं रह जाता. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यही हाल रहा, तो सभी पंसस प्रखंड कार्यालय के समक्ष घरना पर बैठने को मजबूर होंगे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-dumarkunda-balughat-will-be-demarcated-by-re-measuring/">

धनबाद : डुमरकुंडा बालूघाट की दोबारा मापी कर होगा सीमांकन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही