Search

धनबाद : अंडर ग्राउंड भत्ता सूची में नाम नहीं होने से आक्रोशित कोल कर्मियों ने अधिकारियों को बनाया बंधक

कोल कर्मियों ने अधिकारियों को घंटों कमरे में बंद कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया Tetulmari (Dhanbad)  :  अंडर ग्राउंड भत्ता की सूची में नाम  नहीं होने से आक्रोशित तेतुलमारी कोलियरी के पीएसटी दो नंबर के कर्मियों ने शुक्रवार को जमकर बवाल काटा.  कोल कर्मियों ने अधिकारियों को बंधक बना लिया और संयुक्त मोर्चा के बेनर तले जमकर विरोध-प्रदर्शन किया. आक्रोशित कर्मियों ने परियोजना पदाधिकारी पंकज कुमार और प्रबंधक संतोष चौधरी को बंधक बनाकर एक कमरे मे बंद कर दिया और बिजली का कनेक्शन काट दिया. इसके बाद कर्मियों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. करीब ढाई घंटे के बाद कंपनी कोलियरी के पीओ एन प्रसाद मौके पर पहुंचे और मोर्चा समर्थकों को समस्या का समाधान करने की बात कही. तब जाकर कर्मियों ने अधिकारियों को मुक्त किया.

239 में से सिर्फ 60 कर्मियों का नाम अंडर ग्राउंड भत्ता सूची में शामिल

संयुक्त मोर्चा के शहजाद हुसैन ने कहा कि पीएसटी दो नंबर भुमिगत खदान में कुल 239 कर्मी कार्य करते हैं. इनमें से सिर्फ 60 लोगों का नाम अंडर ग्राउंड भत्ता की सूची में शामिल किया गया है. बाकी का नाम उस लिस्ट में शामिल नहीं है. उन्होंने कहा कि 10 दिन पहले अपनी समस्या को प्रबंधन के समक्ष रखा था. उस समय प्रबंधन ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था. लेकिन आज भी मामला जस के तस है. विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने प्रबंधक संतोष चौधरी के खिलाफ क‌ई गंभीर आरोप लगाये. मौके पर लक्ष्मण पासवान, मनोज साव,सुरेन्द्र चौहान, सुनील चौहान, भीम महतो, सुरेश महतो, अतुल प्रियदर्शी, चंद्रमा कुमार, पंकज वर्मा अभिनव सिंह सहित अन्य मौजूद रहे. https://lagatar.in/dhanbad-angry-coal-workers-held-officials-hostage-as-their-names-were-not-included-in-the-list-of-underground-allowance/untitled-25-8/"

rel="attachment wp-att-926541">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-25.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp