Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पदोन्नति नहीं मिलने से नाराज बिजलीकर्मी 15 जुलाई से करेंगे हड़ताल

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले के बिजली कर्मियों ने जेबीवीएनएल प्रबंधन पर शोषण का आरोप लगाते हुए 30 मई को रैली निकाली. झारखंड राज्य बिजली कामगार यूनियन के बैनर तले रैली विद्युत अंचल कार्यालय से निकलकर नया कार्यालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई. कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन हुआ. सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रदेश महामंत्री राम कृष्णा सिंह ने कहा कि धनबाद अंचल में कर्मचारी एक ही पद पर 22-23 वर्षों से कार्यरत है. उन्हें पदोन्नति नहीं मिली. पिछले दो दशक में कई सबस्टेशन, सेक्शन ऑफिस खुले. उपभोक्ताओं की संख्या भी बढ़ी, लेकिन वर्ष 1976 के बाद एक भी यार्ड स्टिक या ऑर्गेनाइजेशनल स्ट्रक्चर का रिकॉर्ड नहीं है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब सभी जगह लॉकडाउन था, बिजली कर्मी कार्य करते रहे. लेकिन इसका भी उन्हें कोई लाभ नहीं मिला. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 136 कामगारों को जल्द पदोन्नति नहीं दी गई, तो कर्मी 15 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मियों ने भाग लिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-entrance-examination-for-enrollment-in-excellent-schools-229-children-absent/">धनबाद

: उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन को हुई प्रवेश परीक्षा, 229 बच्चे अनुपस्थित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही