Search

 
 
 

धनबाद : भोजपुरी-मगही पर जेएमएम नेता मदन राम सरकार से नाराज, फूंका पुतला

 
Dhanbad. 23 फरवरी को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर मगही- भोजपुरी- मैथिली संस्कृति बचाओ मंच के बैनर तले धनबाद - बोकारो जिला से मगही, भोजपुरी भाषा को क्षेत्रीय भाषा की सूची से हटाए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम तथा शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का पुतला दहन किया गया. सम्मान बिना सोचे - समझे छीन लिया : इस दौरान मंच के संयोजक व जेएमएम नेता मदन राम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भोजपुरी - मगही को लेकर धनबाद - बोकारो के लोगों  को जो सम्मान दिया था, वह सम्मान बिना सोचे - समझे छीन लिया गया. यह दुर्भाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि धनबाद - बोकारो में मगही - भोजपुरी बोली जाती है. धनबाद - बोकारो के शहरी क्षेत्र में ज्यादा बोली जाती है. बावजूद इसके मगही - भोजपुरी भाषा - भाषी लोग मान - सम्मान, शिक्षा तथा रोजगार में उपेक्षित हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह फैसला कांग्रेस के दबाव में लिया है. कहा कि मगही- भोजपुरी- मैथिली संस्कृति बचाओ मंच मगही- भोजपुरी को पुनः धनबाद में क्षेत्रीय भाषा की सूची में शामिल कराने के लिए आंदोलन करती रहेगी . wpse_comments_template
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही