Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: रेलवे बोर्ड के अध्‍यक्ष व सीईओ बने अनिल कुमार लाहोटी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) रेलवे बोर्ड (रेल मंत्रालय) के नये अध्‍यक्ष एवं मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में अनिल कुमार लाहोटी ने रविवार 1 जनवरी को पदभार ग्रहण किया. मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने रविवार 1 जनवरी से अनिल कुमार लाहोटी की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी है. उन्होंने 17 दिसंबर को बोर्ड के सदस्य, इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में पदभार संभाला था. अनिल कुमार लाहोटी,  इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इंजीनियर्स के 1984 बैच के अधिकारी हैं. उन्हें केंद्र सरकार द्वारा अनुमोदित इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस की लेवल-17 की पहली पेनल में शामिल किया गया. उन्होंने माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, ग्वालियर से सिविल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल के साथ स्नातक किया है और रुड़की विश्वविद्यालय (आईआईटी, रुड़की) से मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग (स्ट्रक्चर्स) की डिग्री प्राप्त की है. रेलवे में अपने 36 वर्षो से अधिक के सेवा काल के दौरान  उन्होंने मध्य, उत्तर, उत्तर मध्य, पश्चिम और पश्चिम मध्य रेलवे में विभिन्न पदों पर कार्य किया है. इससे पूर्व  वह मध्य रेल के महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे और कई महीनों तक पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही