Search

 
 
 

धनबाद : एएनएम छात्राओं ने प्राचार्य पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सदर अस्पताल परिसर में स्थित एएनएम प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. प्रताड़ना के विरोध में छात्राओं ने सिविल सर्जन डॉक्टर श्याम किशोर कांत से शिकायत की. छात्राओं ने बताया कि प्राचार्य द्वारा बुरी तरह से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. हर समय मानदेय के बहाने समय प्रताड़ित किया जा रहा है. छात्राओं ने बताया कि समस्या को लेकर सिविल सर्जन से न्याय की गुहार लगाई है. इस पूरे मामले में एएनएम स्कूल के प्राचार्य अर्चना कुमारी खाखा ने कुछ भी कहने से इंकार किया. [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही