Search

 
 
 

धनबाद: बगैर शिक्षक चल रहा है एएनएम नर्सिंग स्कूल, बंद करने की नौबत

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिले में एकमात्र सरकारी नर्सिंग स्कूल एएनएम प्रशिक्षण केंद्र शिक्षक की कमी झेल रहा है. सदर अस्पताल परिसर स्थित यह प्रशिक्षण केंद्र मात्र एक प्रिंसिपल के भरोसे चल रहा है. अगर ऐसा ही हाल रहा तो एएनएम स्कूल अगले कुछ महीनों में ही बंद हो जाएगा. नर्सिंग स्कूल में प्रत्येक वर्ष 30 छात्राओं का नामांकन होता है. कुल 60 छात्रों के लिए सीट उपलब्ध होती है. फिलहाल 48 छात्राएं ही पढ़ाई कर रही हैं, जिसमें फर्स्ट ईयर में 26 छात्र हैं तो सेकेंड ईयर में 21 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं.

अतिरिक्त समय देना पड़ रहा : प्राचार्य

एएनएम स्कूल की प्राचार्य सुश्री अर्चना खाखा ने बताया कि स्कूल में शिक्षक नहीं होने के वजह से पठन-पाठन में काफी परेशानी हो रही है. छात्राओं को पढ़ाई में दिक्कत न हो इसके लिए अतिरिक्त समय देकर पढ़ा रहे हैं. पूर्व प्राचार्य द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी की गई है. बावजूद कोई पहल नहीं की गई. इस संबंध में फिर पत्र भेजा जाएगा.

 छात्राओं को स्कूल बंद होने की आशंका

इधर छात्राओं ने बताया कि दो वर्ष के पाठ्यक्रम के लिए का कंपीटीशन पास कर नामांकन मिलता है. शिक्षक की कमी से स्कूल बंद हो जाता है तो उनका भविष्य बर्बाद हो जाएगा. सिविल सर्जन डॉ श्याम किशोर कांत ने स्कूल का निरीक्षण भी किया था. परंतु कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है. सिविल सर्जन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से बात की गई है जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-jhamada-did-not-break-the-spirit-of-the-dependents-even-after-losing-one-and-a-half-lakh-announced-to-stick-to-the-movement/">धनबाद:

 सवा लाख गंवा कर भी नहीं टूटा झमाडा आश्रितों का हौसला, आंदोलन पर डटे रहने का किया एलान [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही