Search

 
 
 

धनबाद : मुरलीडीह में अन्नपूर्णेश्वरी महायज्ञ का हवन-भंडारा के साथ समापन

 
Mahuda : महुदा की मुरलीडीह 20/21 पिट्स कोलियरी स्थित शिव मंदिर में अन्नपूर्णेश्वरी महायज्ञ का समापन 26 अप्रैल को भंडारा के साथ हुआ. आचार्य पंडित जगरनाथ ओझा की देखरेख में अंतिम दिन विविध अनुष्ठान हुए. सुबह में भूमि पूजन के बाद मंडप प्रवेश, मंडप पूजन व देवी पूजन कर हवन किया गया. यजमान बोधी राम रवानी व उनकी पत्नी कौशल्या देवी ने पूजा-अर्चना की. यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रही. मुखिया नंदिनी कुमारी ने भी अपने परिवार के साथ परिक्रमा की. यज्ञ के समापन के बाद महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया. संध्या में मंगलगीत व आरती हुई. महायज्ञ को सफल बनाने में मुखिया प्रतिनिधि दिनेश प्रमाणिक, पंसस गोपाल महतो, अशोक दसौंधी, नीलम प्रभा, स्वेता दसौंधी, बबलू माली, रंभा देवी सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-workers-will-listen-to-pms-mind-at-25-places-in-agyarkund-mandal/">धनबाद

: एग्यारकुंड मंडल में 25 स्थानों पर पीएम की मन की बात सुनेंगे कार्यकर्ता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही