Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : शहर में नो वेंडिंग जोन की घोषणा हवा हवाई, सड़क किनारे सज रहीं दुकानें

Dhanbad : धनबाद शहर में नो वेंडिंग जोन की घोषणा हवा हवाई है. हीरापुर में एलसी रोड और रणधीर वर्मा चौक से डीआरएम चौक तक फिर से सड़क किनारे फुटपाथ पर दुकानें सजने लगी हैं. अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई का दावा करने वाले नगर निगम के अधिकारी भी शांत होकर बैठ गए हैं. व्यस्त सड़कों मार्ग पर जहां-तहां ठेला-खमोचा व सब्जी की दुकाने लगने व वाहन पार्किंग होने से जाम की स्थिति उत्पन्न होने लगी है. शहर की अन्य सड़कों का भी यही हाल है. हीरापुर हटिया, पुराना बाजार, पुलिस लाइन, स्टीलगेट, बरटांड़, बैंक मोड़ आदि जगहों पर हर दिन सड़क जाम की समस्या हो रही है. स्थाई दुकानदार से लेकर फुटपाथ दुकानदारों का फुटपाथ पर कब्जा है. बाकी बचे हिस्से पर टोटो, रिक्शा और बाइक वालों का कब्जा रहता है. अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर निगम सिर्फ खानापूर्ति कर रहा  है. इस संबंध में निगम की इनफोर्समेंट टीम के अनिल कुमार ने बताया कि सड़क का अतिक्रमण करनेवालों के खिलाफ हर हफ्ते कार्यवाई हो रही है. रही बात, नो वेंडिंग जोन में दुकान लगाने वालों पर कार्रवाई की, तो ऊपर से आदेश मिलते उनके खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-bullet-fired-at-land-dealers-residence-in-jharia-family-in-panic/">

धनबाद : झरिया में जमीन कारोबारी के आवास पर चली गोली,  दहशत में परिवार  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही